फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माफिया विजय मिश्रा की 50 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त, हर महीने 35 लाख मिलता था किराया

Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने जिस संपत्ति को जब्त किया है उसे 11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इससे हर महीने 35 लाख रुपये किराया मिलता था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया एवं पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 11.07 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। विजय मिश्रा ने अपनी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी सीमा मिश्रा, दामाद हरिशंकर मिश्रा की कंपनी वीएसपी स्टारेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दिल्ली के जशोला इलाके के कोपिया कॉरपोरेट सुइट में वर्ष 2010 में इसे खरीदा था। इस संपत्ति की वर्तमान बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति से उन्हें प्रति माह 35 लाख रुपये किराया मिल रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक कोपिया काॅरपोरेट सुईट में करीब 19 हजार वर्ग फिट वाला पूरा दूसरा फ्लोर जब्त किया गया है, जिसमें तीन अलग-अगल सुइट ब्लॉक शामिल हैं। मालूम रहे कि भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ प्रयागराज के हंडिया थाने में विजिलेंस द्वारा दर्ज कराए गए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी मुकदमे के आधार पर ईडी के प्रयागराज स्थित सब जोनल कार्यालय ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। विजिलेंस जांच में उनकी करीब 36 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्तियों का पता चला था।

ईडी की जांच में सामने आया कि विजय मिश्रा ने बीते 40 सालों में अपने आतंक के दम पर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अर्जित किया। अपने करीबी परिजनों और शेल कंपनियों के माध्यम से अपराध से अर्जित कमाई को बेशकीमती संपत्तियों में निवेश किया। विजय मिश्रा पर अब तक 73 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, वह वर्तमान में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें