फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर व नोएडा में बिल्डर सुधीर गोयल के ठिकानों पर ईडी का छापा, पत्नी-बेटे सहित जेल में है बंद

Tue, 09 Jan 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बिल्डर सुधीर गोयल व उसके ठिकानों पर छापेमारी की है। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ जेल में बंद है। सभी पर पैसे लेकर जमीन व मकान न देने का आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर और नोएडा में बिल्डर सुधीर गोयल के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने छापा मारा है।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारी कर्मचारियों ने कोतवाली नगर स्थित एक गन हाउस संचालक के घर पर भी छापा मारा।

सुधीर गोयल के करोड़ों रुपये के कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग सामने आई है। सुधीर गोयल उसकी पत्नी व उसका बेटा भी जेल में बंद है। सभी पर लोगों से पैसे लेकर उन्हें जमीन व मकान न देने का आरोप है।

सुधीर गोयल आम जनता, किसानों व पुलिसकर्मियों और फौजियों को सस्ता प्लाट व मकान देने के नाम पर अपना निशाना बनाता था। बुलंदशहर पुलिस द्वारा सुधीर गोयल पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर पुलिस ने पिछले माह सुधीर गोयल, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को पीलीभीत से गिरफ्तार किया था। ये सभी शहर के आसपास 11 अवैध कालोनियों को बनाकर बेच चुके हैं। सुधीर गोयल कालोनियों के शिव, शिवांग, नीलकंठ, राधिका जैसे धार्मिक नाम रखता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें