अयोध्या में लक्ष्मण किला एक ऐसा मंदिर है, जहां पर झूठी कसम खाने पर बहुत देर तक झूठ टिक नहीं पाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में ऐसी दैवी शक्तियां हैं, जो किसी न किसी रूप में झूठ बोलने वाले को परेशान करती हैं। इससे झूठ बोलने वालों का राज खुल जाता है। लक्ष्मण किला वही स्थान है, जहां श्रीराम के दिए वचन का पालन करते हुए लक्ष्मण जी ने सरयू में अपने शरीर को त्याग दिया था।