फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा चालक की चाकू व बोतल से गोदकर हत्या

Fri, 07 Mar 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक की चाकू व बोतल से गोदकर हत्या
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के डलौना निवासी ई रिक्शा चालक विनायक साहू (18) की बुधवार देर रात चाकू व बोतल से गोदकर हत्या कर दी गई। उनके गले व पेट पर चोट के निशान थे। देर रात उनका खून से लथपथ शव किसान पथ के पास पड़ा मिला। पास में शराब की बोतल और विनायक की बाइक मिली।
विज्ञापन


उनके पिता अंजनी ने बेटे की प्रेमिका, उसके परिजनों और धागा गांव के रहने वाले शिवम रावत, आशीष, शिवा रावत और आमिर पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके से शिवम नाम का युवक शराब के नशे में चूर मिला। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है।

अंजनी ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे विनायक दोस्त हिमांशु के साथ दोस्त शिवा की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। रात आठ बजे के करीब विनायक के चाचा अजय कहीं से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि बगिया वाली प्लाॅटिंग के पास विनायक, हिमांशु, आमिर, शिवम, आशीष और शिवा शराब पी रहे थे। उन्होंने सभी को फटकार लगाई। कुछ देर बाद हिमांशु तो घर आ गया, पर विनायक नहीं लौटा। रात 10 बजे परिजनों ने काॅल की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने परिजनों को कॉल कर सूचना दी कि विनायक घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनको अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीसीपी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रेमिका के घरवाले दे रहे थे जान से मारने की धमकी

अंजनी ने बताया कि बेटा कुछ माह पहले कल्ली पश्चिम में फास्टफूड की दुकान लगाता था। वहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। फिर प्रेम-प्रसंग हो गया, पर जातियां अलग होने से परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। आरोप है कि करीब एक माह के अंदर युवती के परिजनों ने विनायक के साथ दो बार मारपीट की। बुधवार को युवती की शादी थी। तीन दिन पहले युवती के एक रिश्तेदार ने विनायक की हत्या करवाने की धमकी दी थी। आरोप है कि साजिश के तहत पहले आरोपियों ने विनायक को शराब पिलाई और नशे में होने के बाद उसकी हत्या कर दी।
छह माह पहले बड़ी बहन की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

अंजनी की पत्नी काफी समय पहले छोड़कर जा चुकी हैं। उनकी एक बेटी महिमा है। अंजनी सालभर पहले हत्या के मामले में जेल से छूटा था। उनकी बड़ी बेटी 20 वर्षीय अल्का परिवार को छोड़कर बिजनौर में रहने लगी थी। अंजनी के भाई रामकुमार के मुताबिक छह माह पहले बिजनौर के औरंगाबाद में अलका का कंकाल फंदे से लटका मिला था। तब उन्होंने एक युवक पर आरोप भी लगाया था, पर मामला खुदकुशी का बताकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें