फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में ट्रैफिक सिपाही पर बाइक चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में बृहस्पतिवार रात हनुमान सेतु मंदिर के पास शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक सिपाही पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध पर उसके बैज उखाड़ दिए और ट्रैफिक इंस्पेक्टर से भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही गुलाब चंद ने बताया कि रात 10:30 बजे वह हनुमान सेतु मंदिर के पास पुल पर खड़े वाहनों को हटवा रहे थे। तभी खाटू श्याम मंदिर की ओर से ठाकुरगंज के निवाजगंज का सुशांत वर्मा बाइक से तेज रफ्तार में आता दिखा। आरोप है कि रोकने पर नशे में धुत सुशांत उन्हें कुचलने का प्रयास करने लगा। वह गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा और वर्दी पर लगे बैज उखाड़ लिए। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर महानगर प्रमेश पाठक से भी अभद्रता करने लगा। इस पर महानगर थाने में सूचना दी गई। कुछ देर में पहुंचे चौकी प्रभारी न्यू हैदराबाद ने सुशांत को दबोचा।



पूछताछ करने पर मारपीट पर हुआ आमादा

चौकी इंचार्ज का कहना है कि कुचलने के प्रयास का कारण पूछने पर सुशांत भड़क गया और उनसे मारपीट पर आमाद हो गया। किसी तरह उस पर काबू पाया गया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें