फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश में 394 अंशकालिक प्रशिक्षकों को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में खेल प्रशिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए खेल विभाग ने कमर कस ली है। इस कड़ी में 394 प्रशिक्षकों को प्रदेश भर में तैनाती दी गई। एथलेटिक्स, कबड्डी, क्याकिंग एंड कैनोइंग, कराटे, कुश्ती, क्रिकेट समेत कई खेलों के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी प्रशिक्षक शनिवार से ट्रेनिंग देने लगेंगे।
विज्ञापन


खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहली बार तैनात किये गए सभी प्रशिक्षकों का खेल निदेशक ने खुद साक्षात्कार कर तैनाती दी है। लगातार दो दिन तक चले साक्षात्कार के बाद लिस्ट घोषित की गई। तकरीबन 425 खिलाड़ी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 394 प्रशिक्षकों को तैनाती दी गई। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि तैनात प्रशिक्षकों को निर्देश दिये है कि वे खुद की डायरी तैयार करने के साथ प्रशिक्षण कार्य की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे। तीन माह बाद सभी प्रशिक्षकों का मूल्यांकन होगा। लखनऊ में विभिन्न स्टेडियमों में 31 प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



लखनऊ में तैनात प्रशिक्षक



खेल- प्रशिक्षक



एथलेटिक्स- साहिल हुसैन नकवी, ज्योति निषाद



कबड्डी- टिंकू कुमार,



क्रिकेट- मो. आसिफ रजा खान, राहुल कुमार



जिम्नास्टिक- रविकांत



टेबल टेनिस-अभिषेक कुमार सिंह, आकाश द्विवेदी



तलवारबाजी- तुषिता सिंह



ताइक्वांडो- रिजवान अहमद, विकास यादव



पॉवरलिफ्टिंग- शत्रुघन लाल



फुटबॉल- अमित कुमार मंडल



बॉक्सिंग- कृपा शंकर



बॉस्केबॉल- सविता पाण्डेय, वैभव तोमर



बैडमिंटन- अमर सिंह यादव, विपुल वर्मा, जय सिंह यादव



वेटलिफ्टिंग- सैय्यद वासिफ हुसैन, संजय त्रिपाठी



लॉन टेनिस- समीक्षा, आदर्श चौधरी



वॉलीबाल- साधना सिंह, संजय कुमार राय



वुशू- रामदास रावत



साइकिलिंग- रोहित विक्रम सिंह



हॉकी- विवेक सिंह, उपेंद्र चौहान



हैंडबाल- अंकिता रत्न, मो. तौहीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें