साथी को सस्पेंड किए जाने से भड़के अवध डिपो के ड्राइवरों ने शनिवार को चक्काजाम कर दिया। 200 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से 90 जनरथ एसी बसों का संचालन ठप है, जिससे यात्रियों को गर्मी में भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार अवध डिपो का बस ड्राइवर हरिनाम शुक्रवार को जब महोबा से यात्रियों को लेकर लखनऊ लौटा तो फोरमैन ने उससे बस का शीशा सही कराने को कहा। इस पर हरिनाम ने कहा कि मैंने डबल शिफ्ट ड्यूटी की है इसलिए ये काम किसी और को दे दीजिए। फोरमैन ने इसकी शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आमरीन रिजवी से की तो उन्होंने तत्काल हरिनाम को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
strike
- फोटो : amar ujala
हरिनाम के सस्पेंशन की खबर जब अन्य साथियों को मिली तो सभी भड़क उठे। शनिवार को सभी ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने डिपो परिसर में ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हरिनाम को बहाल करने की मांग की जा रही है।
4 of 5
strike
- फोटो : amar ujala
हड़ताल से डिपो की 90 से अधिक चलने वालीं जनरथ एसी बसें जस की तस खड़ी हैं। इससे दिल्ली, इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, गोंडा समेत अन्य जिलों को जाने वाले यात्रियों को गर्मी में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
बता दें कि जनता एसी बसों का किराया अन्य एसी बसों की तुलना में कम है। इसलिए इसमें यात्रियों की भारी भीड़ होती है। सों का चक्का जाम होने से गर्मी में यात्रियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।