फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, 30 और 31 मई को बैंकों में रहेगी हड़ताल

Sat, 26 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
job Bank
बैंक में महीने के आखिरी दिनों में अगर आपका कोई काम होना है तो उसे पहले ही निपटा लें। क्योंकि 30 और 31 मई को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इस देश व्यापी हड़ताल से यूपी में बैंक की करीब 5500 शाखाओं में कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
bank
हड़ताल की अगुआई कर रहे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के प्रांतीय संयोजक वाईके अरोड़ा ने शुक्रवार को एसबीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वेतन वृद्धि के लिए भारतीय बैंक संघ ने शर्मनाक तरीके से दो प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इसे बैंक संगठनों ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक गड़बड़ी
पूर्व में वेतन वृद्धि के लिए 15 प्रतिशत पर समझौता हुआ था। इसे भी नहीं माना गया। ऐसे में बैंक संगठनों को हड़ताल पर जाने का फैसला लेना पड़ा।

4 of 5
demo pic
जिला संयोजक एसके संगतानी ने बताया कि नोटबंदी के समय कर्मियों ने दिनरात काम किया और बैंकों में कोई समस्या नहीं होने दी। एटीएम में नोटों का संकट आरबीआई की गलत नीतियों की वजह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bank - फोटो : amar ujala
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि हड़ताल से पहले 29 मई को हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 30 और 31 मई को कामबंद कर एसबीआई के प्रधान कार्यालय परिसर में सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें