बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भदोही के कद्दावर नेता रंगनाथ मिश्रा और सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत समेत कई नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हमीरपुर के सपा नेता मनोज कुमार प्रजापति ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री शोभा कारनदलाजे व पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार की उपस्थिति में बसपा व सपा के कई प्रमुख नेताओं ने भी भाजपा के साथ हो लिए।