फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. नीरज बने सीबीएमआर के कार्यवाहक निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई परिसर स्थित सेंटर फॉर बायो मेडिकल रिसर्च (सीबीएमआर) का कार्यवाहक निदेशक वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. नीरज सिन्हा को बनाया गया है। शासन के आदेश जारी करने के बाद डॉ. नीरज ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह शुक्रवार को संकाय सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएमआर के पूर्व निदेशक का कार्यकाल 20 नवंबर को खत्म हो गया था। नई नियुक्ति न होने से लैब के जरूरी केमिकल, मशीनों के रखरखाव व खरीद-फरोख्त का काम नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा संकाय सदस्य व कर्मचारियों के लंबित अवकाश व वेतन की मंजूरी समेत विभागीय कामकाज बंद थे। संस्थान में 16 संकाय सदस्य, 15 कर्मचारी व 60 शोधार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें