डॉ. अजय कुमार चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार चौधरी को सेना की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी की ओर से मेजर जनरल डीएस भाकुनी ने प्रदान किया।
उन्हें सैनिकों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए प्रशंसा पत्र व उत्कृष्ट सेवा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डॉ. अजय कुमार चौधरी छावनी स्थित मध्य कमान अस्पताल में अपने पिता के साथ पहुंचे थे, जहां अस्पताल के सेनानायक मेजर जनरल रजत दत्ता ने उनका स्वागत किया।
डॉ. अजय चौधरी ने सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मध्य कमान अस्पताल के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।