फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता सेना से रिटायर्ड सूबेदार अब बेटी बनी लेफ्टिनेंट

Wed, 09 May 2018 10:23 AM IST
अशोक कुमार, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत अग्घार की निवासी शिखा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिखा ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाहलवीं से की।

विज्ञापन


इसके बाद बारहवीं तक की पढ़ाई भोटा के निजी स्कूल और बारहवीं के बाद शिखा ने मिलिट्री अस्पताल जालंधर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद शिखा ने गुड़गांव के एक अस्पताल में दो वर्ष तक नौकरी की।

वर्ष 2018 में शिखा ने लखनऊ में परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। शिखा के पिता बलवीर सिंह सेना से सूबेदार के रैंक से सेवानिवृत्त हैं। वहीं माता वीना देवी गृहिणी और भाई विकास इंजीनियर है।
विज्ञापन


शिखा का कहना है कि इस कामयाबी के लिए उसके माता-पिता ने उसका पूरा सहयोग दिया है। इस कारण वह इस मुकाम पर पहुंची है। शिखा ने कहा कि बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। वहीं शिखा के परिजनों ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें