फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की बैठक: डीपी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिवाकांत महासचिव बने

Tue, 27 Dec 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की बैठक में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि प्रदेश में हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर मिशन जांच कर अपनी रिपोर्ट देगा और पीड़ित की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देते पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की हुई बैठक में पूर्व मंत्री डीपी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिवाकांत गोरखपुरी को महासचिव चुना गया है। होटल गोमती में हुई बैठक में तय किया गया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मिशन के संरक्षक बने रहेंगे।

विज्ञापन


बैठक में संयोजक व मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी वीपीआई के नीति निर्देशक विश्वात्मा को और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रामपाल यादव को सौंपी गई है। इस दौरान विभिन्न इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। उन्नाव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष वोटरशिप अधिकार प्रकोष्ठ, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव को प्रदेश महासचिव जनगणना प्रकोष्ठ, सुभाष यादव को प्रदेश सचिव, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव को प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति रक्षक मोर्चा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष समन्वय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - सियासत की इबारत 2022: योगी ने रचा इतिहास तो सपा-रालोद की जगी आस, चर्चा में आई 'आप'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मरीजों को अब मोबाइल पर मिलेगी सेहत की कुंडली, 22 मेडिकल कालेजों में शुरू हुई एचएमआईएस सेवा
विज्ञापन


पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष दक्षिण एशिया यूनियन प्रकोष्ठ, पूर्व विधायक विजय सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष एमएसपी (कृषि) प्रकोष्ठ, पूर्व न्यायाधीश रमेश कुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ, अधिवक्ता राम निवास यादव को प्रदेश महासचिव मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि अन्य राज्यों में भी पिछड़ों एवं दलित वर्ग के लोगों को जोड़कर उनके उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। मिशन से जुड़े लोगों को राजनीतिक भागीदारी दिलाई जाएगी।

मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि प्रदेश में हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर मिशन जांच कर अपनी रिपोर्ट देगा और पीड़ित की लड़ाई लड़ेगा। बैठक में सपा-भाजपा से अलग हुए यादव मंत्रियों एवं नेताओं की मौजूदगी के सवाल पर कहा कि यहां हर पार्टी के लोगों का स्वागत है। कहा कि मिशन से जुड़े नेता किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें