फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक: झुंड ने एक सिपाही पर किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ सिपाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बांसुरा गांव के पास कुत्तों के एक झुंड ने एक सिपाही पर हमला कर दिया। बाइक सवार सिपाही अचानक हुए इस हमले से कुत्तों के झुण्ड से टकराकर घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


महमूदाबाद पीआरवी 1832 पर तैनात सिपाही अभय कुमार बुधवार देर रात अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। अभय ने बताया वह ड्यूटी जाने के लिये घर से निकले। चांदपुर-महमूदाबाद मार्ग पर बांसुरा चौकी के करीब पहुंचे तभी सड़क पर अचानक कुत्तों का झुण्ड आ गया। कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। झुंड से टकराकर बाइक गिर गई और वे घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें - अग्निवीर जवान की मौत: दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती, तबियत खराब होने के कुछ देर के बाद आ गई मौत की सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: भेड़ियों के मुंह में इस तरह लगा इंसानी खून का स्वाद, अब उनकी बिगड़ी आदत को इस तरह सुधारेगा वन विभाग


घायल अवस्था में अभय को बांसुरा चौकी पर तैनात दीवान कुलदीप वाजपेई और सिपाही अनूप ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है।  ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें