फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तोला सोने की चेन पहन भागा पालतू कुत्ता

Mon, 25 Nov 2013 12:14 AM IST
टीम डिजिटील/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो तोला सोने की चेन पहनकर भागा पालतू कुत्ता 24 घंटे बाद घर लौट आया।
विज्ञापन


नाउम्मीद हो चुके परिवार के लोग उसके गले में चेन सुरक्षित देख खुशी से फूले नहीं समाने लगे।

जो लोग कुत्ते को कोस रहे थे वे ही अब उसकी वफादारी की मिसाल देने लगे। कुत्ता गांव-गांव घूमता रहा लेकिन चेन उसके गले में सुरक्षित पड़ी रही।

रामपुर के धनुहां गांव निवासी जयशंकर तिवारी के बेटे की शादी थी। शुक्रवार को जब बारात घर आई तो परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।

पढ़ें-लखनऊ महोत्सव में छा गए कॉमेडी किंग

इसी दौरान किसी ने बगल में बैठे पालतू कुत्ते के गले में चेन पहनाकर फोटो खिंचवाने की सलाह दी। ऐसे में दूल्हे के छोटे भाई पंकज ने दो तोले की सोने की चेन कुत्ते के गले में डाल दी।
विज्ञापन


जैसे ही कैमरे का फ्लैश चमका, कुत्ता वहां से भाग गया। उसे पुचकारकर बुलाने के बजाय लोग दौड़ाने लगे। भागते-भागते अंधेरा हो गया और कुत्ता कहीं गुम हो गया।लोग मायूस होकर घर लौट आए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह भी परिवार वाले कुत्ते को खोजते रहे, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शाम को वह खुद घर लौट आया।

उसके गले में करीब 60 हजार की चेन वैसे ही पड़ी थी। चेन देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें