इस बीच पूरे अस्पताल परिसर में हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर इधर-उधर भागने के बाद कुत्ते को बाहर का रास्ता मिल गया। वह बाहर भागा तो सामने से आ रहे कुछ तीमारदारों ने पत्थर उठाकर उस पर हमला कर दिया। इस बीच कुत्ता बच्ची को छोड़ भाग गया।
हंगामा मचने पर अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक मौके पर आ गए। बच्ची की जांच की गई तो वह मृत निकली। अधीक्षक से सूचना पाकर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि बच्ची के शव को देखकर लग रहा है कि वह कुछ देर पहले ही पैदा हुई थी।
वह मृत पैदा हुई थी या बेटी होने के चलते माता-पिता ने उसे फेंक दिया? इस बात का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। कहीं ऐसा तो नही कि बच्ची का जन्म लोकबंधु अस्पताल में ही हुआ हो? इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।