रायबरेली एम्स में प्रदर्शन करते चिकित्सक।
- फोटो : amar ujala
कोलकाता में महिला ट्रेनी चिकित्सक की हत्या के विरोध में लखनऊ के केजीएमयू व रायबरेली में चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। रायबरेली एम्स के रेजिडेंट चिकित्सकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार किया।
इसके चलते एम्स की इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी और अन्य सेवाएं ठप रहीं। यूपी रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग के साथ अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाने की मांग की।
शाम को चिकित्सक एम्स परिसर में कैंडल मार्च निकालेंगे।