यूपीएससी की सिविल सेवा (प्रारंभिक परीक्षा) खराब होने से परेशान 26 वर्षीय प्रखर पाल ने सोमवार सुबह नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने दोपहर को गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से उसका शव बरामद किया। वह हुसैनाबाद राजकीय इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल सुष्मलता पाल का बेटा था।
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि आलमाबाग के जयप्रकाश नगर निवासी सुष्मलता के बेटे प्रखर ने रविवार को यूपीएससी का पेपर दिया था। उसका सेंटर बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में था। सुष्मलता की बेटी के देवर प्रदीप ने बताया कि पेपर खराब होने की बात उसने मां को बताई थी। मां ने उसे समझाया भी था। सोमवार सुबह आठ बजे प्रखर स्कूटी से घर से निकला। उसने हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के पास पोस्टमार्टम हाउस में स्कूटी खड़ी की। वहां कपड़े उतारकर वह पक्के पुल तक पैदल पहुंचा और नदी में कूद गया।
लोगों ने प्रखर को नदी में कूदते देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर चौक पुलिस भी पहुंच गई। कुछ ही देर में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों व एसडीआरएफ ने प्रखर की तलाश शुरू की और दोपहर दो बजे उनका शव नदी से बरामद किया।
रोते हुए पहुंची मां, शव देख हुई बेसुध
बेटे प्रखर के नदी में कूदने की खबर पाकर मां सुष्मलता रोते हुए घटनास्थल पर पहुंच गईं। उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी थे। बेटे का शव देखते ही वह बेसुध हो गईं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
मां के लिए छोड़ दी थी नौकरी
प्रदीप ने बताया कि प्रखर ने बिहार के बोधगया स्थित आईआईएम से पढ़ाई की थी। उसने पुणे में नौकरी भी की थी। उसके पिता विष्णु गोपाल पाल सूचना विभाग में प्रशासनिक अधिकारी थे। कोविड में उनकी मौत के बाद मां की वजह से प्रखर नौकरी छोड़कर लखनऊ आ गया। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। परिवार में मां के अलावा बहन प्रगति पाल हैं।
हाथ जोड़कर शव को किया प्रणाम, बोला अभी आ रहा हूं
नदी में कूदने से पहले प्रखर ने पोस्टमार्टम हाउस में स्कूटी खड़ी की। इस बीच एक शव पोस्टमार्टम हाउस से निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव को देखकर प्रखर ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और बोला अभी मैं भी आ रहा हूं। इसके बाद उसने कपड़े उतारकर स्कूटी के पास रखे और पक्के पुल से नदी में छलांग लगा दी।
प्रखर की फाइल फोटो व उसके शव की तलाश करते गोताखोर और मौके पर मौजूद परिजन व भीड़।