दिनेश चंद्रा विधान परिषद में बसपा के नेता होंगे। यह जानकारी बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने सोमवार को विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर दी।
विज्ञापन
इसके बाद सभापति रमेश यादव ने दिनेश चंद्रा को विधान परिषद में बतौर बसपा नेता के रूप में मान्यता दे दी। पांच मई से सुनील चित्तौड़ का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था।