Happy Birthday Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी।
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।
सपा कार्यकर्ता हर साल अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कोरोना काल में लोगों की मुश्किलें देखते हुए डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने और लोगों की मदद करने की अपील की है।