फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डायलेसिस यूनिट से लैस हुए यूपी के सभी जिले, मरीजों को अब जिले में ही मिलेगा इलाज

Thu, 28 Dec 2023 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के सभी जिलों में अब डायलेसिस की सुविधा उपलब्ध है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बहराइच, औरैया व बदायूं ने भी इन यूनिटों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सभी जिले अब डायलेसिस यूनिट से लैस हो गए हैं। किडनी के मरीजों को उनके ही जिलों में इलाज मिल सकेगा। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बहराइच, औरैया और बदायूं में इन यूनिटों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। एनेक्सी भवन में आहूत बैठक में उन्होंने इन तीनों जिलों के चिकित्साधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी है कि अब प्रदेश के हर जिले में डायलेसिस यूनिट स्थापित हो गई है। यह आप सभी चिकित्सा कार्मिकों की मेहनत का परिणाम है। औरैया के सीएमओ डॉ. सुनील वर्मा, विधायक गुड़िया कठेरिया, बहराइच के सीएमओ डॉ. संजय खत्री, विधायक अनुपमा जैसवाल, बदायूं के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत गुप्ता व एनेक्सी के बैठक कक्ष में वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों की उपस्थित में इन यूनिटों का शुभारंभ हुआ।

ये भी पढ़ें - अलविदा 2023: राजभर से दूर रही राजसत्ता... पिटे मोहरे साबित हुए दारा; बृजभूषण समेत ये मामले रहे सुर्खियों में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशी चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा भाजपा का जनमन सर्वे, ली जा रही रिपोर्ट


कोरोना से घबराएं नहीं, यह सब वैरिएंट
वर्चुअल बैठक के दौरान कोरोना का मुद्दा भी सामने आया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह सब वैरिएंट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड का नया सब वेरिएंट पूरी तरह से काबू में है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। गाइडलाइंस के अनुसार कार्य चल रहा है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर टेस्ट कराए जा रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या ना के बराबर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें