फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : डीजीपी ने मुफ्त में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

Mon, 20 Mar 2023 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि रेल में लाखों देशवासियों के अलावा विदेशी भी यात्रा करते हैं। यदि वर्दीधारी पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान कोई अनुचित आचरण करता है तो सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संदेश अल्प समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
डीजीपी डीएस चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी डीएस चौहान ने मुफ्त में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि रेल यात्रा के नियमों का उल्लंघन एवं रेलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में एक ट्रेन के एसी कोच में मुफ्त यात्रा कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक टीटीई के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में रेलवे की तरफ से डीजीपी को पत्र भी लिखा गया था।

विज्ञापन


डीजीपी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि रेल में लाखों देशवासियों के अलावा विदेशी भी यात्रा करते हैं। यदि वर्दीधारी पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान कोई अनुचित आचरण करता है तो सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संदेश अल्प समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे अनुचित कृत्यों से शासन और पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

इस तरह की घटनाएं गत 10 मार्च को अमरनाथ एक्सप्रेस और 14 मार्च को अर्चना एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान सामने आ चुकी हैं। राजकीय कार्य से यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार यात्रा भत्ता प्रदान करती है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का उत्तरदायित्व है कि वह यात्रा के दौरान ऐसा काेई आचरण न करें, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें