फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से घायल सिपाही को देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीजीपी, एडीजी ने दिया 10 हजार का इनाम

Tue, 05 Mar 2019 12:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजीत कुमार यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नाका में सोमवार आधी रात मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे सिपाही अजीत यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पेट पर बायीं तरफ लगी। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भागने लगे, लेकिन अजीत बहादुरी दिखाते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ा। कुछ दूर खदेड़कर उसने बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को काबू कर अजीत को ट्रॉमा सेंटर भेजा। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।   

विज्ञापन


वारदात की खबर लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल लिया। उन्होंने सिपाही को वीरता पुरस्कार के लिए संस्तुति की है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने अजीत यादव को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के इरादे से घूम रहे थे बदमाश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लखीमपुर के फरधान स्थित सैदापुर भाऊ गांव निवासी व यहां पारा में जलालपुर फाटक के पास रहने वाला विशाल शर्मा और उसका साथी काकोरी के मोहान रोड निवासी रानू पासी हैं। दोनों रात करीब पौने तीन बजे बाइक से किसी वारदात के इरादे से घूम रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास उपनिरीक्षक उमेश चंद्र, सिपाही अजीत यादव, वैभव मिश्रा और सरजू तिवारी संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। सिपाही अजीत के इशारे पर दोनों ने बाइक रोक दी। 

हालांकि, जैसे ही वह उनकी तलाशी लेने आगे बढ़ा, एक बदमाश ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली अजीत के पेट के बायीं तरफ धंस गईं। वहीं, फायर की आवाज सुनकर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस बीच बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। घायल होने के बाद भी अजीत उनके पीछे दौड़ पड़ा। कुछ दूरी पर उसने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पीछे से आए साथी पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर भागे, जबकि दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले जाया गया। उनके पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश खुद को पीओपी कारीगर बता रहे हैं। 

हालांकि, उनके असलहा लेकर घूमने का इरादा कुछ और ही था। फिलहाल, दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें