फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग बाइक बनने से बचाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह, एक परिवार की बचाई जान

Tue, 16 Apr 2019 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बाइक में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 इटावा में एक्सप्रेस-वे पर बर्निंग बाइक बनने और एक परिवार की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क दिया जाएगा। इसकी घोषणा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने की है।  मालूम हो कि रविवार को इटावा में एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी निवासी स्वतंत्र शाक्य भाभी आरती और भतीजी शिवानी के साथ बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन


इटावा में पेट्रोलिंग में तैनात यूपी-100 की पीआरवी 1617 के बगल से बाइक गुजरी तो पुलिस कर्मियों ने बाइक के पीछे बंधे बैग में आग लगी देखी। बाइक की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। पुलिस ने चार किलोमीटर तक पीछा कर उस व्यक्ति को रोक कर उसकी जान बचाई।

इस दौरान एक सिपाही ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बनाकर यूपी 100 की ओर से सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस वीडियो की न सिर्फ यूपी बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सराहना हो रही है। इटावा के एसएसपी ने संतोष कुमार मिश्रा ने ड्यूटी प्वॉइंट पर पहुंचकर कांस्टेबिल ओम सिंह, विक्रम सिंह और चालक अमित बैसला को सम्मानित किया। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी डीजीपी का प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद पुलिस ने वीडियो किया साझा

बाइक में लगी आग - फोटो : amar ujala
अहमदाबाद पुलिस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझाकर लिखा कि ‘बाइक के साइलेंसर के पास अपना सामान कभी न रखें। साइलेंसर से निकलने वाली गर्म हवा आपके बैग को जला सकती है और आग का कारण बन सकती है।’ वीडियो को एक लाख से अधिक बार लोग देख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें