फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कृषि मंत्री ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को किया निलंबित

Sun, 20 Jun 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिकायत के आधार पर अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके बारे में शिकायत थी कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शाही अयोध्या के भ्रमण पर गए थे।

विज्ञापन


शाही ने फोन कर बताया कि वहां पहुंचने पर शिकायत मिली कि अशोक कुमार समय से ड्यूटी पर नहीं आते हैं और किसानों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेते हैं। 

शाही ने बताया उपनिदेशक कृषि से जब किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लंबित आवेदन पत्रों से संबंधित कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनवैलिड आधार नंबर, मिसमैच इंफॉर्मेशन आदि के प्रकरण को लेकर भी जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उप निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें