फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानून आयोग के अध्यक्ष बोले- जनसंख्या नियंत्रण में योगदान देने वालों को ही मिलेगी सरकारी सुविधा, तैयार किया जा रहा मसौदा

Sun, 20 Jun 2021 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश विधि आयोग एक ऐसे कानून का मसौदा तैयार कर रहा है जिसके तहत उन्हें ही सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की तैयारी है जो कि जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने कहा है कि हमारे यहां जनसंख्या बढ़ रही है। इसके कारण सभी समस्याएं पैदा हो रही हैं। जो लोग जनसंख्या नियंत्रण करने में अपना सहयोग दे रहे हैं उन्हें ही सरकारी सुविधाएं और सरकारी संसाधन मिले, उन्हें राज्य सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से अस्पताल, अनाज और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस समस्या पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हैं पर हम चाहते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण में मदद करने वालों को योजनाओं का लाभ मिले।
 
 

दरअसल, राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। आयोग इसका मसौदा तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगा। यह बयान इसी परिप्रेक्ष्य में दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें