फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: डिप्टी सीएम केशव बोले- साइकिल पंचर हो गई, हाथी बूढ़ा हो गया... चार जून को 400 पार जा रही भाजपा

Mon, 06 May 2024 05:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा चार जून को 400 सीटें पार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर और धारा 370 पर अब कुछ नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बहराइच लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा 400 पार जा रही है। साइकिल पंचर हो गया है। हाथी बूढ़ा हो चला है।

विज्ञापन


जिले के ग्राम पंचायत उर्रा के कारीकोट मैदान में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद उनका भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सरोज सोनकर, प्रत्याशी आनंद गौड़, पिंटू मौर्य और अभिषेक मौर्य ने स्वागत किया। इसके बाद भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह दी गई।

ये भी पढ़ें - श्याम लाल पाल सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने, पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और गहलोत को दी अमेठी की जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक बनाए गए




उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब जनता, किसान और व्यापारी भाजपा के साथ है। भाजपा ने सभी वर्ग को साथ लेकर काम किया है। ऐसे में भाजपा ने बहराइच सुरक्षित सीट से युवा और पढ़े लिखे डॉक्टर आनंद गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। सभी लोग उन्हें भारी मतों से सांसद बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है और फिर विकास ही करेगी। भाजपा की ही सरकार जनता बनवाएगी। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के द्वारा दिए गए बयान के बारे में कहा कि कांग्रेस की सरकार फिलहाल आने वाली नहीं है। अगर आ भी गई तो वह राम मंदिर और धारा 370 पर कुछ नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चाहती है कि राम मंदिर के स्थान संग्रहालय बने लेकिन यह सनातन समाज की एकजुटता का संदेश है कि अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। सभा के बाद उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया और जनता से मिलते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।

इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, अरुणेंद्र सिंह अंकित, हरिश्चंद्र गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें