फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर हैकरों व जालसाजों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसकी जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री के करीबी लोगों ने आरोपी से बंद करने को कहा, फिर भी वह नहीं माना। इसके बाद उपमुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ओएसडी ने तहरीर दी जिसमें बताया गया कि उप मुख्यमंत्री के नाम का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया (फेसबुक) में फर्जी आईडी बनाई गई है। इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके जरिये आम जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी फेसबुक बनाने वाले के खिलाफ जांच कराने के लिए साइबर क्राइम सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान फर्जीवाड़ा करने वाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही पेज बंद करने की बात कही गई थी लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया।
पुलिस के मुताबिक, मामला चार महीने पुराना है। मार्च में ही जालसाज ने फर्जी आईडी बनाई थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ओएसडी प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी हो गई है जिसके आधार पर यह पता चला है कि फेसबुक को कौशांबी जिले से ही संचालित किया जा रहा था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें