लखनऊ। शादी के लिए मना किया, तो युवक ने युवती के इलाके में पोस्टर पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर चस्पा कर दिए। पोस्टर चस्पा देख युवती व उसके घर में हड़कंप मच गया। युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, अभिषेक उसे प्रताड़ित कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों पहले अभिषेक ने उसके नाम से आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए थे। (संवाद)