फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में 51 फीसदी वोट मिला अब 60 फीसदी के नारे के साथ करेंगे काम: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

Sat, 15 Jun 2019 06:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने जातिवाद, टिकट के बदले नोट और समाज को बांटने वाली राजनीति को करारा जवाब देकर विकास को चुना है। भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ 51 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए अब हम '60 फीसदी हमारा है बाकी 40 फीसदी में अन्य दलों का बंटवारा है' कि सोच के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अयोध्या में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। केशव ने कहा कि हमने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई देने के साथ ही 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के शासन में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब व किसान हमारे लिए विकास के केंद्र में हैं और 2022 का चुनाव के विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि यह करोड़ों राम भक्तों का सपना है जो एक दिन जरूर पूरा होगा। हमने प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों, विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभा क्षेत्रों के लिए विकास का व्यापक प्लान तैयार किया है।

वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर केशव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। अयोध्या तीर्थस्थल है यहां जो भी आएगा उसका स्वागत है।

विज्ञापन

केशव ने कही ये बातें, देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें