प्रदेश के साइबर थानों पर 7 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए एडीजी साइबर क्राइम ने सभी जोन के एडीजी को पत्र भेजा है। इसमें साइबर थाने में कार्य करने के लिए इच्छुक पुलिस कर्मियों का आवेदन मांगा गया है। साइबर थानों पर राजपत्रित अधिकारी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों की नियुक्ति की जानी है।
शासन ने आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी में साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पहले से ही साइबर थाने हैं।