फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विस्फोट: जिस डॉक्टर की तलाश में पुलिस व एटीएस ने की छापेमारी, उसके पिता ने दिया बयान

Tue, 11 Nov 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एटीएस व पुलिस की टीमों ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापेमारी की। परवेज के पिता ने मीडिया के सामने आकर अपने परिवार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
परवेज के पिता शाईन अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस, लखनऊ पुलिस व एटीएस की टीमों ने दिल्ली विस्फोट मामले की जांच के लिए लखनऊ के मड़ियांव में छापेमारी की। पुलिस टीमों ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी की तलाश में छापेमारी की थी। उसके पिता शाईन अंसारी मीडिया के सामने आए और अपने परिवार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


परवेज के पिता सईद अंसारी ने कहा कि मेरे तीन बेटे हैं और एक यहां पर मेरे साथ रहता है। उन्होंने परवेज अंसारी के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिस व एटीएस की टीमें लगातार कर रहीं छापेमारी
दिल्ली में सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस व एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

यूपी डीजीपी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू कश्मीर पुलिस, एटीएस व लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं। लखनऊ अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर में छानबीन की गई है वो डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें