फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले - राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, गठबंधन टूटेगा

Tue, 20 Feb 2024 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे गठबंधन टूट जाएगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के राजधानी पहुंचने पर कहा कि लखनऊ तहजीब का शहर है, यहां जो भी आए उसका स्वागत है।

विज्ञापन


आउटर रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, गठबंधन टूटेगा। कहा, इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। इस समय देश में पीएम मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों का गहरा विश्वास है। वे भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के न्याय यात्रा में शामिल न होने के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा, यह उन दोनों नेताओं का आपसी मामला है, हम सकारात्मक सोच वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भाजपा सभी 80 लोकसभा सीटें जीत रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें