फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ के स्पेशल सीजेएम कस्टम की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। ये केस भाजपा के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बुधवार को दर्ज करवाया। मामले में 10 अप्रैल को बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित 84 वें अधिवेशन में अपने बयान में कहा था कि देश में मोदी सरनेम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। नीरव मोदी बैंक से 13 हजार करोड़ का लोन लेकर भाग गया। इसके पहले ललित मोदी देश छोड़कर भाग गया। मोदी ने मोदी को लोन दिया और वो देश से भाग गया। देश में मोदी सरनेम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है।

राहुल गांधी एक के बाद एक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है लेकिन युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। हालत ये है कि केवल चार साल में ही युवाओं का भरोसा मोदी से टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें