फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव 2024: लाइव टेलीकास्ट के जरिए पूरी दुनिया देखेगी अयोध्या की भव्यता, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे

Mon, 28 Oct 2024 05:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने जा रहे आठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने में योगी सरकार जुट गई है। एलईडी वैन और एलईडी वॉल के जरिए नगरवासी भी इस भव्य नजारे को देख सकेंगे।
विज्ञापन
दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है। अब अयोध्या सहित पूरी दुनिया को इंतजार है तो सिर्फ 30 अक्टूबर की शाम का। उस दिन सबके आराध्य भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक और कीर्तिमान रचने जा रही है। इस अद्भुत और अलौकिक पल के साक्षी पूरी दुनिया में बैठे लोग भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा इस पूरे महा आयोजन के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। नगर के कोने-कोने में होने वाले दीपोत्सव की आभा दिखाने के लिए एलईडी वाल और एलईडी वैन लगवाई जा रही है। इसके अलावा मीडिया को कवरेज के लिए सेन्टर की स्थापना करा दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार दीपोत्सव को और भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। शहर के मार्गों को फूलों की लड़ियों और आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को दूरदर्शन व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। नगर के सभी लोग इस भव्य आयोजन का जो जहां रहे वहीं से आनन्द ले सके इसके लिए एलईडी स्क्रीन्स की व्यवस्था कराई गई है।

ये भी पढ़े - पुलिस हिरासत में मौत: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, 10 लाख की आर्थिक मदद; बच्चों की शिक्षा की फ्री व्यवस्था
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत
विज्ञापन


20 जगह पर एलईडी वाल, 15 स्थान पर मौजूद रहेगी एलईडी वैन
जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव के आयोजन की भव्यता को अयोध्या सहित पूरी दुनिया देखे इसके लिए नगर में 20 जगहों पर एलईडी वाल और एलईडी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है। इनमें अयोध्या कोतवाली, हनुमानगढ़ी, वाल्मीकि भवन, पोस्ट आफिस, तुलसी स्मारक भवन, कारसेवकपुरम, मीडिया सेन्टर, टेढ़ी बाजार चौराहा, रेलवे स्टेशन, विद्या कुंड, साकेत पेट्रोल पंप, दीनबन्धु नेत्रालय कार्यशाला, हनुमान गुफा के पास एलईडी वाल लग चुकी हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, सहादतगंज, नाका, देवकाली बाईपास, साकेत, उदया सहित अन्य स्थानों पर एलईडी वैन को खड़ा कराया जाएगा।

10 हजार स्क्वायर फीट में मीडिया सेंटर
उन्होंने बताया कि अयोध्या में देश और दुनिया से आने वाले पत्रकारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रामकथा संग्रहालय परिसर में सूचना विभाग द्वारा 10 हजार स्क्वायर फीट में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। ये मीडिया सेंटर एक्टिवेट कर दिया गया है। इसमें करीब 500 मीडिया बंधुओं के बैठने की क्षमता रहेगी। यहीं पर मीडिया के अल्पाहार के लिए कैफेटेरिया भी संचालित रहेगा। मीडिया सेंटर में इंटरनेट-वाईफाई के साथ ही चार बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगेंगी, जिसकी सहायता से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं को इस ऐतिहासिक और वृहद आयोजन के लिए सूचनाएं संकलित करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें