फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के बेरोजगारों का एलान: प्रियंका गांधी से बिना मिले नहीं तोड़ेंगे अनशन, कहा- वहां की कांग्रेस सरकार हमारी नहीं सुन रही

Mon, 29 Nov 2021 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इन युवाओं के लिए रविवार की रात चाय व टेंट की व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई। हालांकि, उपेन ने कहा कि उसे हमने स्वीकार नहीं किया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार से अनशन कर रहे राजस्थान के बेरोजगार युवक व युवतियों ने एलान किया है कि जब तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी मुलाकात नहीं हो जाती वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनका आरोप है कि राजस्थान सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है और उन पर बीजेपी के इशारे पर आंदोलन करने के गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


 इन युवाओं का नेतृत्व कर रहे राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि 28 नवंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कराई जाएगी। गहलोत से मिलने उनके पांच लोग पहुंचे, पर मुलाकात नहीं कराई गई। 

यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम राजस्थान नहीं जाएंगे। प्रियंका से मुलाकात की भी हम लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों में राजस्थान में बाहरी राज्यों का कोटा कम करके प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता देना व अटकी भर्तियों में जल्द नियुक्तियां करना प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने की टेंट व चाय की व्यवस्था 
कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इन युवाओं के लिए रविवार की रात चाय व टेंट की व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई। हालांकि, उपेन ने कहा कि उसे हमने स्वीकार नहीं किया। सोमवार को वे गांधीगीरी के बहाने हमें गुलाब के फूल देने आए थे, लेकिन जब हमने इसे सोशल मीडिया पर लाइव किया तो कांग्रेसी वापस चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें