फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा, खोज सको तो खोज लो

Mon, 11 Jan 2021 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को 24 घंटे के अंदर AK 47 से उड़ा दूंगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज के दिखाओ।

विज्ञापन


धमकी का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। 112 के ऑपरेशन कमांडर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी भरा मैसेज यूपी 112 के वाट्स एप नंबर पर भेजा गया था।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। सबसे पहले 21 नवंबर 2020 को यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था।
विज्ञापन


इसके अलावा, 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्स एप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूंगा। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें