फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, सिपाही व साथियों पर आरोप

Sun, 25 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, सिपाही व साथियों पर आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के बजरंग नगर निवासी अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी ने पुलिस सिपाही व उसके चार साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। जेवर, घड़ी और नकदी लूटने का भी आरोप है। सरोजनीनगर के इंस्पेक्टर राजदेव राव प्रजापति के मुताबिक डकैती, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अजय के मुताबिक 22 मई को रात 11 बजे कार से सरोजनीनगर से घर जा रहे थे। ढाबा पर खाना पैक कराने के लिए रुके थे। गली में स्कूटी पर बैठकर शराब पी रहे प्रथम व उसके तीन साथियों ने कार पार्क करने से मना कर दिया। विरोध पर हमला कर दिया। वह जाने लगे तो प्रथम के कहने पर पुलिस बाइक से पहुंचे सिपाही ने उन्हें रोक लिया और कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद उन्हें कार से बाहर निकाला और हमला कर दिया। अजय को मरा समझकर आरोपी चले गए। होश आने पर अजय ने साथी को कॉल की। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के बाद 23 मई को पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें