फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चारपाई पर पड़ा मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के दौलतखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवारीजनों ने पति पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका की मां उमा देवी जिला रायबरेली थाना सरेनी क्षेत्र निवासी ने बताया कि उनकी बेटी निधि दुबे (रत्ना) का विवाह आठ वर्ष पूर्व लालगंज निवासी बाल किशोर उर्फ सोनू दुबे के साथ हुआ था। बाल किशोर प्राइवेट नौकरी करता है और वह परिवार के साथ दुबग्गा के दौलतखेड़ा में मकान बनवाकर तीन साल से रह रहा था। उमा देवी ने बेटी की हत्या का आरोप पति और उसके परिवारीजनों पर लगाया है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी के पति और उसके परिवारीजन चार साल से लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये न मिलने पर प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। शुक्रवार को देर शाम बेटी की मौत की खबर मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो बेटी का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। गर्दन पर तार से कसने के निशान थे और गले से खून निकला था।
एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ड्यूटी से वापस घर आने पर पति बाल किशोर को महिला का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वह शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति बाल किशोर उर्फ सोनू, भाई बबलू दुबे, गुड्डू दुबे व पप्पू और बहनों सीमा और बबली समेत भाभी रिम्पी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाल किशोर समेत दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में एक बेटी मान्या है जिसे नानी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें