फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के पिपरसंड हुल्लीखेड़ा में आम के बाग में बुधवार सुबह बुजुर्ग खेमई (60) का शव लटका मिला। मृतक की बेटी ने गांव के चार लोगों पर 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक खेमई की बेटी ने गांव के वीरपाल, सौरभ, गंगाराम, संतराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। खेमई की बेटी ने आरोप लगाया कि गांव के वीरपाल, संतराम सहित अन्य आरोपी गत 25 अगस्त को घर पहुंचे थे। वहां महिलाओं के साथ बदसुलूकी की। विरोध करने पर पीटा था। वहीं मंगलवार रात को वीरपाल व उसके साथी दोबारा घर पहुंचे।
आरोप है कि भाई दीपक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। साथ ही समझौते के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद पिता को साथ लेकर चले गए। आरोप लगाया कि वीरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता खेमई की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें