फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट में मिला बिना कपड़ों के युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके में स्थित जोगीपुरम कॉलोनी में बुधवार देर रात एक खाली प्लॉट में एक 25 वर्षीय युवती का शव बिना कपड़ों के मिलने से हड़कंप मच गया। बाउंड्री के अंदर युवती का शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को 112 पर सूचना दी। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पारा इलाके के जोगीपुरम कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। स्थानीय लोगों ने टहलने के दौरान उस युवती के शव को एक खाली प्लॉट की बाउंड्री के अंदर देखा था। युवती के माथे पर चोट लगी हुई थी और उसके कपड़े उससे कुछ ही दूरी पर मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई है। उसके बाद सबसे छिपते छिपाते हुए उसके शव को इस खाली प्लॉट में फेंका गया है। यह युवती कौन है, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं पारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, जोगीपुरम इलाके में एक खाली प्लाट है, उसके चारों ओर बाउंड्री है। बाउंड्री के अंदर देर रात को लोगों की निगाह उस युवती के शव पर पड़ी थी जिसके माथे पर चोट का निशान भी है। उन्होंने कहा कि खाली प्लाट किसका है, यह जानकारी जुटाने के साथ ही उस मृत युवती की भी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। युवती की शिनाख्त करवाने के बाद ही आगे की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें