फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक की सड़क किनारे पड़ी मिली लाश

Thu, 30 Jan 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोंडा जिले के तरबगंज के बौरिहा गांव में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार रात साढ़े आठ बजे बहराइच अपने घर जाने के लिए निकला था। सुबह सड़क किनारे उसकी लाश पड़ी मिली।

विज्ञापन


मृतक के चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।  घटना की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी आर के नैय्यर टीम सहित मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को तिलक में शामिल होने के लिए राम प्रताप उर्फ बदलू सिंह के घर पर उनके दामाद बंसराज सिंह बहराइच से आए हुए थे। बुधवार रात लगभग 8:30 बजे वह अपने घर बहराइच जाने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार, सुबह गांव के किनारे गन्ने के खेत के पास उसका शव मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक बंसराज के साथ युवक के गायब होने की भी बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें