फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर ककौली गांव में खेत के पास फेंका शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
युवक की हत्याक के बाद फेंका गया शव। (तस्वीर ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मड़ियांव के ककौली गांव में बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव में कच्चे रास्ते पर पड़ा था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्त कोशिश कराने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे ककौली गांव से सूचना मिली कि बंद रास्ते पर झाड़ियों में युवक का एक शव पड़ा है।
पड़ताल में युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले। पुलिस ने कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। शरीर पर नीली जींस और टीशर्ट है।
हत्या कहीं और शव फेंका गांव में
पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल पर ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जिनसे साबित हो सके कि हत्या ककौली में की गई है। हत्या कहीं और की गई है और वारदात छिपाने के लिए शव गांव में फेंका गया है। सूचना पर डीसीपी उत्तरी देवेश कुमार पांडेय व एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह पहुंचे। फिलहाल शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया व आसपास के जिलों की पुलिस से मदद ले रही है।
विज्ञापन

गांव के हर रास्ते के बारे में जानते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, शव जहां मिला है। वह काफी लंबे समय से बंद है। इस बात की पुष्टि गांव के लोगों ने भी की। रास्ते पर गांव के लोगों का भी आना-जाना नहीं है। खेतों के बीच कच्चा रास्ता है। दोनों तरफ झाड़ियां है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गोली चलने की आवाज आई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस युवक वहां कैसे पहुंचा। वह वहां पहुंचने से पहले जिंदा था या मृत? गांव से उसका क्या कनेक्शन है? उसका गांव की किसी भी महिला या युवती से कोई संबंध तो नहीं था? शव रात को फेंका गया या सुबह किसी ने वहां रखा? इन सभी सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
युवक की हत्या कर शव ककौली में फेंका गया है। हत्या कहीं और की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अखिलेश सिंह, एसीपी अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें