फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या का केस

Sun, 13 Oct 2024 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में शनिवार तड़के ट्रैक्टर चालक शशिभान (32) का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक के साले सर्वेश ने मिठाई लाल पर हत्या करने का शक जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन


बड़ागांव निवासी सोनी गौतम के मुताबिक पति शशिभान शुक्रवार सुबह बबुरिया खेड़ा निवासी मिठाई लाल के साथ ट्रैक्टर खरीदने बख्शी का तालाब गए थे। करीब तीन बजे घर लौट आए थे। कुछ देर बाद ट्रैक्टर लेकर मिठाई लाल के साथ फिर चले गए और नहीं लौटे। शनिवार सुबह पांच बजे बाग में ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा आदित्य, बेटियां अंकिता व पलक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें