लखनऊ। मटियारी के गायत्री विहार काॅलोनी में आरटीओ के सब इंस्पेक्टर (एसआई) धर्मेंद्र कुमार के बंद मकान से चोरों ने 27.63 लाख के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले में शनिवार को चिनहट थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। धर्मेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। उनकी पत्नी माया के मुताबिक बृहस्पतिवार को शाम साढ़े सात बजे वह बेटी और भाई के साथ पिता को डॉक्टर के यहां दिखाने गई थीं। रात दस बजे लौटीं तो घटना का पता चला।