फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, परिवारीजनों ने जताया हत्या का शक, जमकर किया हंगामा

Mon, 23 Dec 2019 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिट्टो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में काकोरी के मलहा गांव निवासी किसान राम चंद्र गौतम की बेटी बिट्टो (18) का शव रविवार दोपहर बाग में दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों ने हत्या का शक जताते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तहर समझाबुझाकर परिवारीजनों को शांत कराया। किसान रामचंद्र के मुताबिक, बीते शनिवार शाम बेटी बिट्टो घर से काम के सिलसिले से निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बेटी का कुछ पता न चलने पर परिवारीजनों ने काकोरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की और थाने से टरका दिया। इसके बाद परिवारीजन ग्रामीणों के साथ युवती को खेतों व बागों में तलाशते रहे। रविवार दोपहर में युवती के ताऊ के बेटे लल्लन को युवती का शव आम के बाग में पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर

आननफानन में शव की जानकारी परिवारीजनों को दी गई। युवती काले दुपट्टे से लटकती देख अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना परिवारीजनों ने पुलिस को दी। युवती काला-सफेद शूट व चप्पल पहने थी। शव जमीन से करीब आठ फीट ऊंचाई पर लटका था। चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं थे।

रामचंद्र ने बताया कि जब किशोरी निकली थी तब घर पर कोई नहीं था। वह पत्नी गुड्डी के साथ रिश्तेदार के घर गया था। जबकि बेटे सरोज व मनोज भी नहीं थे। जब लौटे तो बेटी लापता थी। परिवारीजनों का आरोप है कि बेटी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है।

परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें