फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से ही लौटाए गए टीएमसी के सांसद, पुलिस के रोकने पर एयरपोर्ट पर दिया धरना

Mon, 23 Dec 2019 12:35 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधि मंडल को रविवार को पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। यह प्रतिनिधि मंडल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, सांसद प्रतिमा मंडल, मो. नदीमुल हक और अबीर बिश्वास शामिल थे।

विज्ञापन


एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि दिन में करीब ढाई बजे टीएमसी सांसद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पहुंचे थे। जानकारी पहले से होने से  एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के अलावा सीआईएसएफ के जवान पहले से मुस्तैद थे। सांसदों को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। उन्हें बताया गया प्रभावित क्षेत्रों में उनके जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस इन सभी को एयरपोर्ट पर बने गेस्ट हाउस ले गई, जहां वे बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। रात 8 बजे सभी सांसदों को एयरपोर्ट से ही कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने हिरासत में लिया : नदीमुल
टीएमसी सांसद नदीमुल हक ने मीडिया को मैसेज के जरिए बताया कि पुलिस ने उन सभी को हिरासत में रखा था। जैसे ही वे सब विमान से नीचे उतरे, पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। बस में जब चढ़े तो पुलिस ने सारे यात्रियों को नीचे उतार दिया और हम सभी को पुलिस रनवे पर एकांत स्थान पर ले गई, जहां सभी सदस्य जमीन पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसके पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को लखनऊ में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता लखनऊ आना चाहते हैं।
हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है। 

 
विज्ञापन

टीएमसी के समर्थन में पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

टीएमसी सांसदों को एयरपोर्ट पर रोकने की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। इनमें सपा एमएलसी अरविंद सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, विधायक नफीस अहमद और पूर्व राज्य मंत्री मो. यामीन खान मुख्य थे। हालांकि इन लोगों की मुलाकात टीएमसी सांसदों से नहीं हो पाई। सपा ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी प्रतिनिधियों के साथ एयरपोर्ट पर अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें