फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर थाली के ज्यादा पैसे वसूलने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 15 Sep 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर कमसम रेस्टोरेंट में तय रेट से अधिक कीमत पर भोजन की थाली बेची जा रही है। निरीक्षण के दौरान एक यात्री ने अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत की तो सीनियर डीसीएम ने रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि सोमवार रात चारबाग स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान यात्री ने बताया था कि 145 रुपये की थाली के उससे 230 रुपये लिए गए। 

सीनियर डीसीएम ने बताया कि पहले भी इस रेस्टोरेंट की अधिक वसूली की शिकायतें आईं थीं,लेकिन लिखित नहीं थीं। लिखित शिकायत के बाद बुधवार नोटिस देकर 50 हजार रुपये का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया गया है। जुर्माना न भरने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन पर ही सुलभ कॉम्प्लेक्स में भी अधिक शुल्क की वसूली की जा रही है। एक यात्री ने अधिक शुल्क नहीं दिया तो ठेकेदार के गुर्गो ने उसको पीटा। इस प्रकरण की शिकायत सीनियर  डीसीएम के पास पहुंची तो मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोटी ने ठेकेदार को नोटिस देकर ठेका निरस्त करने का नोटिस जारी करने को कहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें