फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बैक-टू-बैक दूसरी डकैती, बंधक बनाकर लूट

Thu, 29 Sep 2016 03:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
पारा में डकैती और गैंगरेप की वारदात के चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि काकोरी के बाजनगर में डकैतों ने धावा बोल दिया। तमंचे-चाकू, लाठी-डंडे व रॉड से लैस कच्छा-बनियान पहने आठ से दस बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। मारपीट के बाद डकैतों ने अलमारियां तोड़कर जेवर-नकदी समेट लिए।
विज्ञापन

2 of 10
करीब आधा घंटा तक डकैत तांडव मचाते रहे। शोर सुनकर दयाराम के पड़ोस में रहने वाले चाचा ननक्के ने शोर मचाया तो डकैत फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पाकर आई पुलिस ने आसपास के इलाके में कॉम्बिंग की लेकिन डकैतों का सुराग नहीं मिला। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डकैती की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

3 of 10
घर में दाखिल होते ही बरपाने लगे कहर
दयाराम ने बताया कि वह आंगन से सटे कमरे में लेटा था। रात करीब डेढ़ बजे किसी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चीखते निकलते ही कुछ लोगों ने मुंह दबोच लिया। अंधेरे में उसे तीन-चार लोग तमंचे-चाकू और लाठी-डंडे से लैस नजर आए।

4 of 10
पत्नी लक्ष्मी उठी तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। बरामदे में सो रहे छोटे भाइयों सियाराम व सीताराम को भी मारपीट कर बंधक बना लिया। सीताराम को बदमाश दबोचकर बैठ गए जबकि सियाराम को लेकर पिता राजाराम के कमरे में गए और उन्हें भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन

5 of 10
चाबी मांगी, इन्कार पर पीटा और तोड़ डाली अलमारी
बदमाशों ने दयाराम से अलमारी की चाबियां मांगी। उसने चाबी गुम होने की बात कही तो बदमाशों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच बदमाशों ने रॉड और बांके से आलमारी तोड़ डाली। लक्ष्मी के जेवर और पर्स में रखे नकद रुपये निकाल लिए। लक्ष्मी की कान की बाली और पायल तक उतरवा लीं। सभी लोगों के मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान भी बटोर लिया। राजाराम का कहना है कि बदमाश डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर-नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
चीखें व शोरगुल सुनकर पड़ोस में सो रहे चाचा ननक्के की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। हालांकि, ग्रामीणों के आने से पहले ही डकैत पीछे के दरवाजे से रेलवे क्रॉसिंग की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने डकैतों को खदेड़ा तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। काकोरी एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां दयाराम को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

7 of 10
कच्छा-बनियान पहने थे बदमाश, शहर की थी बोली
सियाराम और सीताराम ने बताया कि बदमाश कच्छा-बनियान पहने थे और खड़ी बोली बोल रहे थे। बात-बात पर गाली-गलौज करते। सबने चेहरे पर रुमाल बांध रखे थे। जरा भी आवाज निकालने पर मारपीट शुरू कर देते। पुलिस डकैतों का हुलिया पूछकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पारा में डकैती की वारदात भी इसी गिरोह ने तो नहीं की।

8 of 10
घर में घुसने से पहले तोड़ दिया बल्ब
बाहर जल रहा बल्ब तोड़ा, मेन स्विच बंद कर गुल की बिजली
डकैतों ने सबसे पहले राजाराम के मकान के बाहर जल रहा बल्ब तोड़ डाला। सियाराम का मानना है कि बदमाश पड़ोसी ननक्के की तरफ से बाउंड्री वाल फांदकर भीतर घुसा होगा। उसने दरवाजा खोला होगा तब बाकी बदमाश भीतर घुस आए और मेन स्विच को बंद करके लाइट गुल कर दी। अंधेरा होने के बाद डकैतों ने मारपीट व लूटपाट शुरू की।

9 of 10
डकैतों की दहशत से लक्ष्मी काफी देर तक सामान्य नहीं हो सकी। आधी रात को चाकू-तमंचे और लोहे की रॉड लिए डकैत उसके पति को बेरहमी से पीट रहे थे। यह नजारा देखकर वह इतनी दहशत में आ गई कि चीख भी न सकी। बदमाशों के भागने के बाद वह गुमसुम बैठी रही। अस्पताल में भी वह पति के बगल में बैठकर उसे निहारे जा रही थी। सियाराम ने बताया कि 24 फरवरी को ही भाई की मकदूमपुर कैथी निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

10 of 10
यूं वारदात के दिया अंजाम
1.30 बजे-डकैतों ने ड्राइवर के घर पर धावा बोला
1.57 बजे-फायरिंग करते हुए डकैत भाग निकले
1.58 बजे-पीड़ित ने मार्डन कंट्रोलरूम को सूचना दी
2.20 बजे-काकोरी पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे
3.30 बजे-घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें