जानकीपुरम में गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।
लखनऊ। गैस की किल्लत के बीच कुछ वितरक घालमेल करने से भी नहीं चूक रहे हैं। उपभोक्ताओं को सिलिंडर न मिलने के बावजूद ऑनलाइन सिस्टम में इसकी आपूर्ति दर्ज कर दी जा रही है। उधर, प्रशासन इस खेल की जांच भी नहीं कर रहा है।
फरवरी के अंतिम व मार्च के पहले हफ्ते में बुकिंग कराने वाले 15 फीसदी परिवारों को अब तक सिलिंडर नहीं मिला है। हजरतगंज निवासी संदीप ने बताया कि सात मार्च को भारत गैस से सिलिंडर बुक कराया था। बुकिंग आईडी 109280 है। 13 मार्च को उनके घर डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन उन्हें आज तक सिलिंडर नहीं मिला है।
ऐसी शिकायतें लेकर उपभोक्ता गैस वितरकों के कार्यालय पहुंचे तो बताया गया कि उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति हो चुकी है। सबसे ज्यादा भारत गैस के कुछ वितरकों के यह घालमेल करने की शिकायतें हैं। इंडेन व हिंदुस्तान ऑयल कंपनियों के भी कुछ वितरक यह खेल कर रहे हैं।
सिलिंडर से गैस चुराने का भी आरोप
एजेंसी से आपूर्ति के लिए भेजे जा रहे सिलिंडरों में से रास्ते में गैस निकालने का भी खेल चल रहा है। आरोप है कि कुछ एजेंसी के डिलीवरीमैन सिलिंडर से गैस की चोरी कर बेच रहे हैं। इससे ग्राहकों को 14 के बजाय 10 से 12 किलो ही गैस मिल रही है।
जानकीपुरम में गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।
जानकीपुरम में गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।
जानकीपुरम में गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।